हल्द्वानी : रजत जयंती वर्ष में भव्य रूप से शुरू हुआ 25वां शारदोत्सव मेला

हल्द्वानी : रजत जयंती वर्ष में भव्य रूप से शुरू हुआ 25वां शारदोत्सव मेला

स्थान: हल्द्वानी

मानव विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 25वां शारदोत्सव मेला (रजत जयंती वर्ष) सोमवार से श्री रामलीला मैदान, हल्द्वानी में भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। यह मेला 10 से 14 नवंबर तक चलेगा। मेले का शुभारंभ नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री शंकर कोरंगा और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह में उत्तर भारत के प्रसिद्ध कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर सुनीता कपूर, कॉमेडियन कमल नयन, लोकगायक जगदीश उपाध्याय और गिरीश खाती के साथ-साथ सूचना एवं लोक संपर्क विभाग नैनीताल के सांस्कृतिक दल, हिमालय कला केंद्र लालकुआँ के कलाकार, शेर सिंह दानू और चंद्रशेखर दानू ने मंच पर धमाकेदार प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक संध्या में आकर्षक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर वर्ग के एकल और समूह नृत्य प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दीं। निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर नितिन कोहली, हर्षिता कोहली और नितिन यादव शामिल रहे।

मेले में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, विकास प्रदर्शनी, और बॉलीवुड नाइट जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और बाहर से आए मेहमानों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष विक्की योगी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जनता से अपील की कि वे प्रतिदिन श्री रामलीला मैदान पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पडलिया, गिरीश बरगली, लोकगायक पूनम चंद्र, साक्षी बेलवाल, मोहन बुग्याल, गणेश पोखरिया, कौस्तुभ चंदोला, राजू शर्मा, ब्लॉगर ज्योति अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन शंकर कोहली द्वारा किया गया।