


रिपोर्टर: संजय जोशी
स्थान: रानीखेत
रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व विधायक स्वर्गीय पूरन माहरा की 78वीं जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें एक दूरदर्शी, कर्मठ और जनता से जुड़े नेता के रूप में याद किया।




कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. माहरा के जनसेवा कार्यों, जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके समर्पण को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य स्थापना की रजत जयंती पखवाड़े के तहत इस मौके पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उत्तराखंड के विकास, जनभागीदारी और कांग्रेस की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।





कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्व विजय सिंह माहरा, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, कुसुम जोशी, पंकज गुरुरानी, ग्राम प्रधान सुमित कुमार, प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, रुद्र माहरा, इंदिरा रावत, अंकित रावत, गोविंद राम, दीपक सोंटियाल और मो. सिराज सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।





