

स्थान: रानीखेत
रिपोर्टर: संजय जोशी
रानीखेत माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस – रजत जयंती के अवसर पर रानीखेत हाफ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस साहसिक खेल प्रतियोगिता में लगभग 500 प्रतिभागियों ने 13 अलग-अलग वर्गों में हिस्सा लिया।





आयोजन का उद्देश्य रानीखेत में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मैराथन का शुभारंभ और समापन नरसिंह ग्राउंड में हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को फिनिश लाइन पार करने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एस.के. यादव (कमांडेंट के.आर.सी. रानीखेत) और विशिष्ट अतिथि कमलेश जोशी ने हर वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त धावकों को चेक और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुमित गोयल ने किया।

मुख्य प्रायोजक उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड और पर्यटन सचिव धीराज गर्बियाल (IAS) ने आयोजन की सफलता पर क्लब को बधाई दी और भविष्य में बड़े आयोजनों की शुभकामनाएँ दी।




आयोजन में सहयोग के लिए कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, सशस्त्र सीमा बल, अशोका हॉल रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली, कॉर्बेट रिवर क्रीक मरचूला, मोहनको कंपनी, स्थानीय प्रशासन, छावनी परिषद, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया गया।
क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य रानीखेत में पर्यटन को नई ऊँचाई देना और युवाओं में रोमांच व फिटनेस की भावना को प्रोत्साहित करना है। क्लब सचिव देवांशु साह ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।


इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्य जैसे विवेक पांडे (उपाध्यक्ष), अरविंद साह (कोषाध्यक्ष), डॉ. उत्तरा साह, सोनू सिद्दीकी (मीडिया प्रभारी) सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में अशोक मेहरोत्रा, ज़िया खान, जुबैद अहमद, ललित बिष्ट, उमेश बिष्ट आदि शामिल थे।

इस आयोजन ने न केवल युवाओं में रोमांच और फिटनेस की भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि रानीखेत को साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




