

स्थान- खटीमा/उधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार


उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को शहीद स्मारक खटीमा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, खटीमा विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, कांग्रेस नेताओं, राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।



कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और भुवन कापड़ी ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके परिजनों को साल और मिठाई देकर सम्मानित किया।



इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना शहीदों के बलिदान का परिणाम है, जिनकी कुर्बानी को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “आज जब राज्य अपनी रजत जयंती मना रहा है, हमें यह भी देखना होगा कि इन 25 वर्षों में उत्तराखंड ने कितना विकास किया और किन मोर्चों पर पिछड़ गया।”




उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जो विकास कार्य हुए, उनका लेखा-जोखा कांग्रेस जनता के सामने रखेगी, जबकि बीजेपी को अपने 10 वर्षों का हिसाब देना चाहिए।


कार्यक्रम में उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों और परिजनों ने भी इस अवसर पर शहीदों को नमन किया और राज्य के उज्जवल भविष्य की कामना की।


