

स्थान: सितारगंज
संवाददाता: तनवीर अंसारी
नेशनल हाइवे-74 पर शुक्रवार दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चार युवक सवार थे। गनीमत रही कि चारों की जान बच गई, हालांकि उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।




सूचना मिलते ही सितारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद डायल 112 की टीम की सहायता से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।





पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन तेज गति में था, जिसके चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी।

फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





