

लोकेशन -देहरादून


राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष विधानसभा सत्र में जहां विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की, वहीं कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास को लेकर सुझाव रखे।




इसी क्रम में केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सदन में कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक ठोस पर्यटन और तीर्थाटन रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए।


आशा नौटियाल ने बताया कि अगर केदारनाथ धाम के साथ अगस्त्यमुनि महाराज मंदिर, कालीमठ, मध्यमेश्वर और चोपता जैसे स्थलों को भी तीर्थाटन और पर्यटन परिपथ में शामिल किया जाए, तो इससे न केवल क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।



उन्होंने कहा कि इस पहल से पलायन की समस्या पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा, क्योंकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में काम मिलेगा।



