उत्तराखंड स्थापना दिवस पर नैनीताल दुग्ध संघ में दुग्ध उत्पादक गोष्ठी और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर नैनीताल दुग्ध संघ में दुग्ध उत्पादक गोष्ठी और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा 9 दिवसीय रजत जयंती समारोह के अंतर्गत दुग्ध उत्पादक गोष्ठी एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित दुग्ध व्यवसाय, डेयरी विकास, भूसा एवं पशु कल्याण से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹7 लाख की धनराशि के चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम से पूर्व बेस हॉस्पिटल में मरीजों और तीमारदारों को निःशुल्क दूध वितरण किया गया। वहीं संजीवनी हॉस्पिटल, हल्द्वानी द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दुग्ध कर्मचारियों और उत्पादकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर दुग्ध संघ के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल उत्पादकों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं।