

स्थान -रानीखेत

रिपोर्ट -संजय जोशी


आगामी उत्तराखंड युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जोनल रीजनल ऑफिसर एडवोकेट नरेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव की रूपरेखा और दिशा-निर्देश साझा किए।


एडवोकेट नरेंद्र कुमार ने आगामी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और समय-सारिणी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन के भीतर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त करने के लिए युवा कांग्रेस चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराए जा रहे हैं।




उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का चुनाव सिर्फ संगठन के पदाधिकारियों का चयन नहीं, बल्कि विचारधारा और जनसेवा के प्रति समर्पण की परीक्षा भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक युवा इस प्रक्रिया में भाग लेकर कांग्रेस की मूल सोच — सेवा, समर्पण और संवाद — को आगे बढ़ाएं।

बैठक में रानीखेत और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।


कार्यक्रम में जिला महासचिव अंकित रावत, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पाडलिया, रुद्र माहरा, कुलदीप कुमार, हर्षित किरौला, नीरज रावत, अभय पवार, ललित नेगी, कुलदीप नेगी, भावेश पंत, पारस खत्री, अरसलान शेख और चंदू वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।



