चौखुटिया से देहरादून तक ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ पदयात्रा, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग तेज

चौखुटिया से देहरादून तक ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ पदयात्रा, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग तेज

स्थान : श्रीनगर गढ़वाल
रिपोर्ट भगवान‌ सिंह

चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रही ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ पदयात्रा मंगलवार को श्रीनगर गढ़वाल पहुंची। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को आंदोलन के उद्देश्य से अवगत कराया और सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील की।

संयोजक भुवन कठायत ने कहा कि यह आंदोलन आम जनता के स्वास्थ्य अधिकार की लड़ाई है और तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त नहीं हो जातीं। उन्होंने बताया कि पर्वतीय इलाकों में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कठायत ने कहा कि पदयात्रा देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास और स्वास्थ्य मंत्री आवास का घेराव करेगी, ताकि सरकार ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रदेश में हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

बाइट – भुवन कठायत, संयोजक, ऑपरेशन स्वास्थ्य पदयात्रा:
“यह आंदोलन जनता के स्वास्थ्य अधिकार की लड़ाई है। जब तक पहाड़ के लोगों को उनके दरवाजे पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलेगी, हम यह संघर्ष जारी रखेंगे।”