

स्थान… हल्द्वानी
रिपोर्ट… ऋषि कपूर

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के कई इलाकों में नागरिकों ने इसका खुलकर विरोध जताया है। सोमवार को राजपुरा क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराज़गी जाहिर की।





लोगों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और सहमति के उनके घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग की टीमें गुंडागर्दी के अंदाज़ में घरों में घुसकर पुराने मीटर हटा रही हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अचानक बढ़ गए हैं, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने मांग की है कि विभाग पहले पारदर्शिता और भरोसेमंद बिलिंग सिस्टम सुनिश्चित करे, तभी ऐसे मीटर लगाए जाएं।




विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस टीम को भी बुलाना पड़ा, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। वहीं, बिजली विभाग ने कार्यवाही जारी रखने की बात कही है, और कहा कि यह प्रक्रिया शासन के आदेशों के तहत चल रही है।
विरोध कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जबरदस्ती मीटर लगाए गए तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।




