रुड़की में जानलेवा हमला मामला — पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद

रुड़की में जानलेवा हमला मामला — पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद

स्थान: रुड़की

बेलड़ा गांव के पास योगेश प्रमुख पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों — सुमित और राजन — को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते बेलड़ा गांव के पास योगेश प्रमुख पर हमला किया गया था। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल योगेश प्रमुख को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है और जांच जारी है। वहीं क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।