देवबंद और सहारनपुर से लाया गया पनीर पकड़ा गया, नकली होने की आशंका

देवबंद और सहारनपुर से लाया गया पनीर पकड़ा गया, नकली होने की आशंका

स्थान: ऋषिकेश

उत्तर प्रदेश के देवबंद और सहारनपुर से पनीर लेकर आए दो वाहनों को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रोककर जांच की है। शिकायत मिलने के बाद की गई इस कार्रवाई में विभाग ने पनीर के सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक संस्था की शिकायत पर टीम ने एक बाइक और एक अन्य वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कुल साढ़े तीन कुंतल पनीर बरामद हुआ। यह पनीर नकली है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए सैंपल रुद्रपुर स्थित सरकारी लैब में भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

जानकारी के अनुसार, पनीर सप्लाई कर रहा युवक पहले भी नकली पनीर के मामले में पकड़ा जा चुका है और उसके खिलाफ हरिद्वार कोर्ट में केस चल रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में यदि पनीर के नकली होने की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।