

स्थान: हरिद्वार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज लक्सर के सुल्तानपुर में दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।



हरीश रावत बढ़ती बेरोजगारी और उत्तराखंड में हुए पेपर चोरी के मुद्दे को लेकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पैदल मार्च निकालेंगे। मार्च दोपहर 2 बजे कुन्हारी से शुरू होकर अली चौक, सुल्तानपुर तक जाएगा।



कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे और “वोट चोर गद्दी छोड़” मुहिम के साथ बढ़ती बेरोजगारी और पेपर चोरी के मुद्दे को उजागर करेंगे। इस दौरान हरीश रावत समर्थकों के साथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।





