बाजपुर: क्रिकेट विवाद के चलते दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने दो युवकों को किया हिरासत में

बाजपुर: क्रिकेट विवाद के चलते दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने दो युवकों को किया हिरासत में

स्थान – बाजपुर
रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू

ऊधम सिंह नगर। बाजपुर के ग्राम चकरपुर में मंगलवार को क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद ने गांव में अफरा-तफरी मचा दी। घटना के मुताबिक, कुछ युवक खाली मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद इंद्रजीत के धान के खेत में चली गई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि क्रिकेट खेलने वाले दो युवकों ने इंद्रजीत पर बैट से हमला कर दिया। इस पर दौड़कर आए अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत करवाया।

वहीं दूसरे पक्ष के यादराम पुत्र परमेश्वरी का कहना है कि कुछ देर बाद इंद्रजीत और देवराज अपने 8-10 साथियों के साथ उनके घर में घुसे, महिलाओं के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट भी की।

मामले को लेकर दोनों पक्ष मंगलवार को कोतवाली पहुंचे और तहरीरें दे दीं। कोतवाली में भी जब दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो तीखी बहसबाजी और विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना की मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।