रुड़की में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रुड़की में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

स्थान: रुड़की, हरिद्वार

हरिद्वार वन प्रभाग की रुड़की रेंज टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के मुख्य आरोपी नितिन कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर 70 कोरस सागौन और खैर की लकड़ी बरामदगी से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चलने का आरोप था।

वन विभाग की टीम ने आरोपी की तलाश में देहरादून, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में लगातार दबिश दी और आखिरकार ननसह क्षेत्र से आरोपी को पकड़ लिया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी एक बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा है, जो सागौन और खैर की लकड़ी की अवैध कटाई और तस्करी में शामिल था। आरोपी को अब न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध वन्यजीव या लकड़ी तस्करी की गतिविधि दिखे, तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।