

स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध रिकेश्वर मंदिर में बीती रात चोरी की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को महंत, पुजारी और भक्तों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।



जानकारी के अनुसार, आरोपी इससे पहले भी दो बार मंदिर में चोरी कर चुका है। मंगलवार सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो भैरव धूनी के अंदर से आवाज आने पर उन्होंने देखा कि चोर महंत के कपड़े पहनकर अंदर सो रहा था। भक्तों ने तत्काल बाहर से दरवाजा बंद कर पुलिस और महंत को सूचना दी।




पुजारी लक्ष्मण पुजारी, महंत रमेश गिरी और मोहन गिरी ने बताया कि आरोपी ने रात में मंदिर का ताला तोड़कर तीन कट्टों में सामान भर लिया था और दान पत्र भी तोड़ दिया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हयाद सिंह अधिकारी निवासी रेगांव क्षेत्र बताया। पुलिस ने आरोपी से पहले की चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।


मंदिर प्रबंधन और भक्तों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि लोहाघाट और चंपावत क्षेत्र के कई मंदिरों में हाल के महीनों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।




