

स्थान: हरिद्वार

हरिद्वार के बहादराबाद बैरियर-6 क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाले से अचानक काला धुआं और लपटें उठने लगीं।
जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया से बहकर आया ज्वलनशील रासायनिक पदार्थ ही आग लगने का कारण बना।




राहगीरों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाले के अंदर आग सुलगती रही, जिससे ब्लास्ट का खतरा बढ़ गया।

स्थानीय लोगों ने औद्योगिक इकाइयों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई फैक्ट्रियां महीनों से केमिकल वेस्ट सीधे नालों में बहा रही हैं।



लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विशेषज्ञों के अनुसार, नाले में ज्वलनशील गैसें दबाव बनाकर किसी भी समय विस्फोट का कारण बन सकती हैं, जिससे आसपास की बस्तियों को खतरा है।





