

स्थान: सितारगंज
रिपोर्टर: तनवीर अंसारी

सितारगंज की वीरेंद्र नगर मोड़ के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से उपजिला चिकित्सालय सितारगंज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




मृतक की पहचान भगवंत सिंह निवासी दमन फॉर्म सिली जागीर बहेड़ी के रूप में हुई है।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



इसी के साथ SI राकेश रंगोली के नेतृत्व में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए
आधे दर्जन से अधिक चालान भी किए हैं।





