नवनियुक्त डीएम ललित मोहन रयाल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस — विकास, खेल और जनसुविधाओं पर दिया जोर

नवनियुक्त डीएम ललित मोहन रयाल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस — विकास, खेल और जनसुविधाओं पर दिया जोर

टॉप…. हल्द्वानी
रिपोर्ट..ऋषि कपूर

नवनियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास, आमजन की सुविधा और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।

डीएम रयाल ने बताया कि जिले के युवा खिलाड़ियों को मंच और मार्गदर्शन देने के लिए अब हर रविवार को खेल विभाग के कोच शहर के सार्वजनिक मैदानों में युवाओं को प्रशिक्षण (प्रैक्टिस) कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले की खेल प्रतिभाओं को पहचान और दिशा मिले, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने आगे कहा कि आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में विकास कार्यों की गति तेज की जाएगी। वहीं, आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी।

रयाल ने भरोसा दिलाया कि जिले के विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए जनसहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि हर नागरिक शासन की योजनाओं से सीधे जुड़ सके और उसका लाभ प्राप्त कर सके।