


स्थान: टनकपुर (चंपावत)
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के चलते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली टनकपुर ले जाया गया।





जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी के टनकपुर आगमन पर कांग्रेस ने बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक, वोट चोरी और पत्रकारों के साथ अभद्रता जैसे मुद्दों पर विरोध जताया। इस दौरान पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला, विधानसभा अध्यक्ष नीरज मिश्रा, अमित भट्ट, संजय अग्रवाल, आसिफ राहुल राज, मयूर बिष्ट, एडवोकेट साहवेज अंसारी, अमन रावत, भीम सिंह रावत, सतीश पांडे, अमित जोशी, साहिल गिरी, हरीश शर्मा, विकास शर्मा, राज गंगवार, आदिल, योगेश गुप्ता, सरोज सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।



कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले और जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया गया था।




