नैनीताल SSP के निर्देश पर जुआखानों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 12 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये बरामद

नैनीताल SSP के निर्देश पर जुआखानों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 12 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद मीणा के कड़े निर्देशों के बाद दीपावली से पहले जिले में जुए के अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई। अभियान में कुल 12 जुआरी गिरफ्तार हुए और 6,67,650 रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया।

एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र, CO लालकुआ दीपशिखा और CO रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में 15 अक्टूबर 2025 को कालाढूंगी पुलिस, एसओजी और लालकुआ पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता प्राप्त की।

मामला-01: कोतवाली कालाढूंगी
प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कोटाबाग क्षेत्र के जंगल में दबिश दी गई। अभियुक्त हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से जुआ सामग्री और ₹5,66,000 नकद बरामद हुए। 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। FIR संख्या 113/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • बेनट चरन, हेम चन्द्र तिवारी, जसवन्त सिंह, नमन जोशी, प्रेम चन्द्र अग्रवाल

बरामदगी:

  • ₹5,66,000 नकद
  • 52 ताश के पत्ते, 2 गड्डी ताश, त्रिपाल

मामला-02: कोतवाली लालकुआ और एसओजी
बिन्दुखत्ता क्षेत्र में सट्टे के अड्डे पर दबिश दी गई। अभियान में 07 जुआरी गिरफ्तार हुए और ₹1,01,650 नकद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • संजय सिंह, विजय जोशी, बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, कुवर सिंह, खड़क सिंह, कमलेश सिंह

SSP प्रहलाद मीणा ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुआ और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी व्यक्ति को शांति व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।