देहरादून में बड़ा सड़क हादसा — इच्छाड़ी डैम के पास पलटा छोटा हाथी, दो युवक घायल

देहरादून में बड़ा सड़क हादसा — इच्छाड़ी डैम के पास पलटा छोटा हाथी, दो युवक घायल

स्थान: विकासनगर, देहरादून
रिपोर्टर: इलाम सिंह चौहान

कालसी थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। कोटी इच्छाड़ी डैम के पास एक छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, छोटा हाथी (UK07CD-5612) विकासनगर से तार के बंडल लेकर त्यूणी की ओर जा रहा था, तभी इच्छाड़ी डैम के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कालसी से पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से विकासनगर सरकारी अस्पताल भेजा गया।

घायलों की पहचान:

  1. नदीम पुत्र मेहबूब, निवासी सेलाकुई, उम्र 24 वर्ष।
  2. साहिब पुत्र शकील, निवासी सेलाकुई, उम्र 21 वर्ष।

वहीं पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।