हल्द्वानी में रेखा आर्य ने स्वदेशी अपनाने और महिला कल्याण पर जोर दिया

हल्द्वानी में रेखा आर्य ने स्वदेशी अपनाने और महिला कल्याण पर जोर दिया

स्थान: हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अपनाओं’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील है कि देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करनी चाहिए, ताकि लोकल फॉर वोकल को मजबूती मिले।

इसी क्रम में मंत्री रेखा आर्य ने नारी निकेतन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बन रहे तीन मंजिला नए भवन का जायजा लिया और कहा कि नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। पूर्व निरीक्षण में वहां की हालत खराब पाई गई थी, इसलिए नए भवन का निर्माण किया जा रहा है और इसका कार्य जल्द पूरा होगा।

यह दौरा महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।