दीपावली पर्व पर नैनीताल पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, हल्द्वानी में सघन चेकिंग अभियान

दीपावली पर्व पर नैनीताल पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, हल्द्वानी में सघन चेकिंग अभियान

स्थान: हल्द्वानी

दीपावली पर्व के मद्देनज़र जनपद नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने तमाम वरिष्ठ अधिकारियों, भारी पुलिस बल और खुफिया इकाइयों के साथ सिटी हल्द्वानी के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया।

पुलिस टीमों ने बाजारों में घूमकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और कई लोगों के आधार कार्ड की जांच भी की गई।

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि दीपावली का पर्व शांति और सौहार्द के माहौल में मनाया जा सके।

हल्द्वानी में पुलिस की यह सक्रियता लोगों को सुरक्षा और विश्वास का एहसास दिला रही है, जिससे दीपावली का त्यौहार खुशियों के साथ सुरक्षित भी रहेगा।