कांग्रेस सैन्य प्रकोष्ठ ने अग्निवीर योजना के खिलाफ जनजागरण अभियान का पहला चरण पूरा किया

कांग्रेस सैन्य प्रकोष्ठ ने अग्निवीर योजना के खिलाफ जनजागरण अभियान का पहला चरण पूरा किया

देहरादून। कांग्रेस के सैन्य प्रकोष्ठ ने उत्तराखंड में अग्निवीर योजना के विरोध में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान का पहला चरण पूरा कर लिया है। यह अभियान 4 अक्टूबर को कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुआ था।\

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और रिटायर्ड कर्नल रामरतन नेगी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना का असर अब सैन्य यूनिट्स पर दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि एक ही परिस्थिति में काम करने वाले अग्निवीर को कई सैन्य सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है, और उत्तराखंड जैसे सैन्य बहुल राज्य में इसका प्रभाव गंभीर है।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा से यह वादा रहा है कि जब भी UPA सरकार केंद्र में आएगी, अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का अगला चरण कुमाऊं और फिर तराई क्षेत्र में शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस का उद्देश्य है कि जनता और सैन्य कर्मियों को अग्निवीर योजना के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए और इसके विरोध में समर्थन जुटाया जाए।