


स्थान- खटीमा, उधम सिंह नगर

रिपोर्ट- अशोक सरकार

विजुअल- खटीमा मेलाघाट मार्ग में झनकइया के पास सारदा नहर पर बना ब्रिटिश कालीन पुल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है जिसमें अधिकतम क्षमता 16 टन भार के वाहन ही गुजर सकते हैं परंतु वर्तमान समय में बड़े-बड़े वाहन डंपर ट्रक आदि इस ब्रिटिश कालीन पुल से गुजर रहे




अधिकारियों ने हल्की लीपा पोती कर कर दी थी लेकिन वर्तमान समय में पुल नाजुक अवस्था में है परंतु अभी भी इसमें बड़े-बड़े भारी वाहन गुजर रहे हैं कभी भी यह पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है




साथ ही यहां से पूरनपुर लखनऊ जाने वाले वाहन भी इसी पुल से होकर गुजरते हैं अगर यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया तो भारत नेपाल सीमा से सटे कई सीमांत गांव शहर से अलग थलक पड जाएंगे वहीं इस पर उप जिलाधिकारी खटीमा तुषार सैनी ने कहा है कि हमें इस पर शिकायत मिली है आज ही पुलिस प्रशासन P.W.T और संबंधित अधिकारियो को इस संबंध में सूचित कर दिया जाएगा कि इस पुल पर जितनी निर्धारित सीमा है उससे अधिक भार वाले वाहन ना गुजरे




