


टॉप… हल्द्वानी
रिपोर्ट…ऋषि कपूर


हल्द्वानी में अब शहर के दो प्रमुख क्षेत्र—चंबल पुल और मंडी बायपास—जल्द ही हरी-भरी ग्रीन बेल्ट के रूप में बदलने जा रहे हैं। इन जगहों पर पहले शहर के लोग कचरा फेंकते थे, जिससे स्वच्छता और आवागमन में परेशानी होती थी।



हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि कचरा रोकने के लिए पहले इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और चालान की कार्रवाई भी की गई। बावजूद इसके जब लोग नहीं माने, तो नगर निगम ने इन क्षेत्रों को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया।



उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है और अगले 10-15 दिन के अंदर दोनों जगह हरी-भरी दिखाई देंगी। इसके अलावा, सुबह-सुबह घूमने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि शहर में कचरा न दिखे और हल्द्वानी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाया जा सके।



यह पहल शहरवासियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।



