बाजपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली पनीर और मक्खन जब्त कर नष्ट

बाजपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली पनीर और मक्खन जब्त कर नष्ट

स्थान – दोराहा/बाजपुर
रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू

दीपावली और अन्य त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजपुर में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। कुमाऊं डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में विभाग की टीम ने दोराहा चौकी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दोराहा चौक पर कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान उत्तर प्रदेश से बाजपुर लाए जा रहे पैकेट वाले 2 कुंतल पनीर और 5 किलो मक्खन जब्त किए गए। जांच के दौरान यह मक्खन और पनीर नकली पाए गए। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में दूध और पनीर सप्लाई कर रहे वाहन चालक के 6 सैंपलों में से 4 पनीर, 1 अमूल दूध और 1 मक्खन के नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोराहा के नजदीक पुल से गंदे नाले में नकली पनीर और मक्खन डालकर उन्हें नष्ट किया। इस कार्रवाई से बाजपुर-दोराहा क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कुमाऊं डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह कठायत ने बताया कि रामपुर के टांडा से वाहन लेकर नकली दूध, पनीर और मक्खन बाजपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में बेचने के लिए लाया जा रहा था। टीम ने बरहेनी के पास वाहन को रोक कर चार सैंपल लेकर कार्रवाई के लिए भेजा।

यह कार्रवाई त्योहारों के समय उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नकली खाद्य सामग्री पर कड़ी निगरानी का हिस्सा है।