उत्तराखंड में फौजी परिवार पर आधारित गढ़वाली फिल्म “युद्धवीर” की शूटिंग जारी

उत्तराखंड में फौजी परिवार पर आधारित गढ़वाली फिल्म “युद्धवीर” की शूटिंग जारी

स्थान : पौड़ी
रिपोर्ट : जय ममगाई

उत्तराखंड में फौजी परिवार के संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर आधारित गढ़वाली फिल्म “युद्धवीर” की शूटिंग के कुछ दृश्य आज पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगा दर्शन स्थल पर फिल्माए गए।

MGR एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के प्रोड्यूसर गजेंद्र चौहान और डायरेक्टर बीएस नेगी ने बताया कि फिल्म में प्रदेश के पहाड़ी जनपदों की खूबसूरती को भी दर्शाने का प्रयास किया गया है।

फिल्म में गढ़वाली सिनेमा के दिग्गज कलाकारों—बलदेव राणा, राजेश मालगुडी, पद्मेंद्र रावत, अशोक चौहान, अजय बिष्ट, मोहित घिड़ियाल, अंकिता पुंडीर, चंद्रा बिष्ट, दिव्यांशी, पूनम सक्लानी और रिया शर्मा—की अनुभवपूर्ण अदाकारी दिखाई जाएगी। फिल्म की पटकथा अरविंद स्वामी द्वारा लिखी गई है, जबकि एसोसिएट डायरेक्टर मनोज चौहान और असिस्टेंट डायरेक्टर अशोक नेगी भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं।

फिल्म के तकनीकी पक्ष में सिनेमैटोग्राफर एवं एडिटर नरेंद्र प्रसाद, डीओपी राजेंद्र सिंह, प्रोडक्शन संदीप असवाल और गिरीश सेमवाल, गीतकार पदम गुसांई, कोरियोग्राफर अजय भारती और म्यूजिक डायरेक्टर वी कपूर शामिल हैं। कलाकारों का मेकअप विकेश बाबू और असिस्टेंट अनुष्का द्वारा किया जा रहा है, जबकि ड्रेस व्यवस्था अक्की रावत और निखिल देख रहे हैं।

निर्माताओं ने बताया कि फिल्म को प्रदेश की विभिन्न खूबसूरत पहाड़ी वादियों में फिल्माया जा रहा है और बड़े बैनर की गढ़वाली फिल्म को जल्द ही दर्शकों के लिए समर्पित किया जाएगा।