


लोकेशन – ऋषिकेश
संवाददाता – सागर रस्तोगी


ऋषिकेश। एक होटल में मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता की तैयारियों के बीच शुक्रवार को हंगामा हो गया। हिंदू शक्ति संगठन ने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा पहने जाने वाले छोटे और पाश्चात्य शैली के कपड़ों को मुद्दा बनाते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं के खिलाफ है। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर पाश्चात्य शैली को बढ़ावा देते हुए प्रतियोगिता आयोजित की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



हंगामे के दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई प्रतिभागियों ने भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर से अपने पहनावे को लेकर बहस की और आरोप लगाया कि संगठन अपनी मनमानी उन पर थोप रहा है।



प्रतियोगिता आयोजकों और हिंदू संगठन के बीच विवाद बढ़ते देख होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति नियंत्रित की।



जानकारी के अनुसार, लायंस क्लब हर साल दीपावली मेले के दौरान मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता का आयोजन करता है।



