UKSSSC पेपर लीक: मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से संवाद कर दी CBI जांच की संस्तुति

UKSSSC पेपर लीक: मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से संवाद कर दी CBI जांच की संस्तुति

स्थान : देहरादून

बीते दिवस UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI जांच को लेकर जारी धरना स्थल पर स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से मिलकर CBI जांच की संस्तुति प्रदान की। इसके बाद युवाओं ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस इस निर्णय से खुश नहीं दिख रही। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार को पहले से पता था कि 3 अक्टूबर को युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया जाना था, और डर के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया।

वहीं, भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने दूसरों की जाली हुई आग पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री धामी द्वारा धरना स्थल पर युवाओं से किया गया सीधा संवाद कांग्रेस के इस आरोप को निराधार साबित करता है।

मुख्यमंत्री के साथ संवाद ने युवाओं में विश्वास बढ़ाया और यह दर्शाया कि भविष्य में भी युवाओं के हित के लिए कार्य करते रहने का मुख्यमंत्री धामी का प्रयास जारी रहेगा।