

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
फील्ड : हल्द्वानी उत्तराखंड



हल्द्वानी। कल होने वाले दशहरे मेले को लेकर प्रशासन और रामलीला कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार का रावण लगभग 60 फीट का होगा, जो मेले का मुख्य आकर्षण बनेगा। बरेली से लाई गई आतिशबाजी भी दर्शकों का ध्यान खींचेगी।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दशहरे को देखते हुए रोड डायवर्ट किया गया है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हल्द्वानी की प्राचीन रामलीला अपने आप में अनोखी है क्योंकि इसे दो बार आयोजित किया जाता है—एक दिन और एक रात की रामलीला।



रामलीला देखने के लिए पहाड़ों से हजारों लोग आते हैं और दशहरे के दिन यह कार्यक्रम विशेष रूप से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।



प्रशासन और कमेटी ने सुरक्षा और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।



