मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों से जीएसटी कटौती पर फीडबैक लिया

मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों से जीएसटी कटौती पर फीडबैक लिया

रिपोर्टर : सुनील सोनकर

स्थान : मसूरी

मसूरी। मालरोड में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय दुकानदारों, प्रतिष्ठानों और पर्यटकों से मिलकर घटाई गई जीएसटी दरों पर फीडबैक लिया। व्यापारियों और यात्रियों में उत्साह देखा गया। कई लोग सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते नजर आए और कहा कि यह कदम लोगों को सीधी राहत देगा तथा महंगाई पर नियंत्रण में मदद करेगा।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों का दौरा किया। दुकानदारों ने बताया कि त्योहारों के सीज़न में जीएसटी में कटौती से खरीदारों में रुचि बढ़ेगी और बिक्री में सीधा फायदा दिखाई देगा। पर्यटकों ने भी राहत जताते हुए कहा कि वे अब और खरीददारी करेंगे।

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने भी सरकार के फैसले की तारीफ की और कहा कि इस कदम से पर्यटन क्षेत्र पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

मंत्री गणेश जोशी ने दुकानदारों से कहा कि वे इस लाभ की जानकारी जनता तक पहुंचाएं और ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी’ को व्यापार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली पहल करार दिया। स्थानीय लोगों ने भी त्योहारी सीजन में इस कदम का स्वागत किया।