अल्मोड़ा सहकारिता बैंक द्वारा 7 दिवसीय सहकारिता मेला आयोजित

अल्मोड़ा सहकारिता बैंक द्वारा 7 दिवसीय सहकारिता मेला आयोजित

रिपोर्ट : नसीम अहमद
स्थान : अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा सहकारिता बैंक लिमिटेड द्वारा 7 दिवसीय सहकारिता मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत करेंगे।

सचिव ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य सहकारिता योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। मेले के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही, यह पहल महिला सशक्तिकरण और सहकारिता के माध्यम से समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

सहकारिता से जुड़कर लोग अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगे और नए आय के संसाधन बढ़ा सकेंगे। मेले में विभिन्न सहकारी संस्थानों और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।