मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के भविष्य सुरक्षित करने का किया आश्वासन

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के भविष्य सुरक्षित करने का किया आश्वासन

स्थान : देहरादून

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जब छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर धूप और गर्मी में धरने पर बैठे थे, तब उन्होंने स्वयं संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा और कार्रवाई प्रारंभ कराई।

धामी ने कहा कि अब तक प्रदेश में 25 हजार नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से पूरी की जा चुकी हैं और सौ से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 101 दिनों में 12 हजार से अधिक नियुक्तियां की जाएंगी।

इसके अलावा भर्ती परीक्षाओं को और पारदर्शी बनाने के लिए निगरानी समिति गठित करने पर भी विचार किया जा रहा है।