हल्द्वानी में आज़ाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान, रेशमा खातून बनी वार्ड अध्यक्ष

हल्द्वानी में आज़ाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान, रेशमा खातून बनी वार्ड अध्यक्ष

स्थान : हल्द्वानी

हल्द्वानी। 1 अक्टूबर 2025 को जवाहर नगर वार्ड नं. 15 में आज़ाद समाज पार्टी के सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष फ़िरोज़ खान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा में रेशमा खातून को वार्ड 15 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। फ़िरोज़ खान ने रेशमा खातून को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और कहा कि बनभूलपुरा पुलिस द्वारा सत्यापन के नाम पर लोगों को बार-बार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोग कारोबार और मजदूरी के लिए बाहरी राज्यों से आकर कई वर्षों से यहाँ रह रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें सत्यापन के लिए बिहार जाने का कहती है, जिससे नागरिक परेशान हो रहे हैं।

कार्यक्रम में आकाश भारती, नफीस अहमद खान, फ़िरोज़ खान, महेश चंद्र आर्य, नवीन मूलनिवासी, जीतराम, हरीश लोधी, संजय कुमार टमटा, कमल चंद्र आर्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।