खटीमा में झनकैयां बकुलिया में अष्टमी पूजन भव्य ढंग से संपन्न

खटीमा में झनकैयां बकुलिया में अष्टमी पूजन भव्य ढंग से संपन्न

स्थान – खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार

उधम सिंह नगर। खटीमा के झनकैयां बकुलिया में मां दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य रूप से चल रहा है। मंगलवार को अष्टमी पर्व पर नगर और ग्रामीण इलाकों के श्रद्धालु पूजा पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लेने पहुंचे।

इस अवसर पर भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। महिला और पुरुषों ने मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा कर मन्नत मांगी। महिलाओं ने व्रत की सफलता के लिए कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया।

दुर्गा पूजा कमेटी के पंडित पारस चक्रवर्ती और अन्य सदस्यों ने बताया कि महागौरी का पूजन अमोघ फलदायिनी है। उनकी पूजा से भक्तों के तमाम कल्मष धुल जाते हैं और पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

महागौरी की कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं और पूजन-आराधना कल्याणकारी होती है।