

रिपोर्टर : शहजाद अली
स्थान : हरिद्वार


हरिद्वार। टिहरी विस्थापितों की जमीन पर कब्ज़े के बाद अब सुमन नगर में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर भू माफियाओं की नजरें लगी हैं। यहाँ रातों-रात अवैध निर्माण किया जा रहा था, जो कि रानीपुर कोतवाली की सुमन नगर पुलिस चौकी से सटी हुई जमीन पर हो रहा था।



मंगलवार को लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कर रहे ठेकेदार और मजदूरों को अवैध निर्माण तुरंत रोकने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि इस अवैध निर्माण के पीछे भूमाफिया अवैध कॉलोनी विकसित करने की कोशिश कर रहे थे।



सिंचाई विभाग ने अवैध निर्माण करने वालों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण ध्वस्त करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।



अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।



