

स्थान : डोईवाला


डोईवाला। माजरी ग्रांट निवासी और मिलिट्री इक्यूपमेंट के संचालक पूर्व सैनिक नायक विनोद कुमार को दिल्ली में गौरव सम्मान 2025 से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय कॉन्क्लेव 2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदान किया गया।



विनोद कुमार ने महिलाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और सशक्तिकरण देने, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण और जागरूकता अभियानों में सक्रिय योगदान देने के साथ-साथ आपदा के समय आपातकालीन बचाव और सहायता कार्य में अहम भूमिका निभाई।



इसी योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।



सम्मान प्राप्त करने के बाद नायक विनोद कुमार ने डोईवाला के साथ ही पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया। उनके डोईवाला आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।



