बागेश्वर में नवरात्रि और दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन

बागेश्वर में नवरात्रि और दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन

लोकेशन :- बागेश्वर
रिपोर्टर :- मनोज टंगड़िया

बागेश्वर। बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइश मैदान और सरयू-गोमती संगम तट पर नवरात्रि और दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन चल रहा है। नुमाइश मैदान में महोत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जबकि सरयू-गोमती संगम तट पर दीपदान का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बागेश्वर नगर के व्यापारियों ने दुर्गा पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर दान दिया। बागेश्वर नगर व्यापार मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष सूरज जोशी ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से सभी व्यापारियों का सहयोग दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रहा है।

बागेश्वर में आयोजित यह कार्यक्रम देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं और भक्तिपूर्ण वातावरण का आनंद लेते हैं।

नवरात्रि के इस अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने शहर की रौनक बढ़ा दी है।