

स्थान : लक्सर


लक्सर। पूरे देश की तरह लक्सर में भी कल, 2 अक्टूबर को विजयदशमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीला ग्राउंड में 40 फुट लंबा रावण का पुतला विधि-विधान के साथ दहन किया जाएगा। तैयारियां जोरों पर हैं और कारीगर अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।



विजयदशमी भगवान श्रीराम द्वारा लंकापति रावण के वध की खुशी में मनाई जाती है। इस दिन श्री राम, मां दुर्गा, श्री गणेश और हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की जाती है।



दशहरे का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है और यह अवगुणों को त्याग कर गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।



लक्सर समेत पूरे देश में लोग इस दिन रावण दहन और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं।


