

रिपोर्टर : राहुल सैनी
स्थान : मंगलौर, उत्तराखंड


मंगलौर। नारसन बिजली घर में लंबे समय से हो रही बिजली चोरी का मामला उजागर हुआ है। जांच में पता चला कि उपनल से तैनात एक कर्मचारी कंपनी के साथ मिलीभगत कर बिजली बेच रहा था, जिससे राज्य सरकार को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान पहुंच रहा था।



इस संबंध में बिजली विभाग के जेई की तहरीर पर मंगलौर पुलिस ने एसएसओ के पद पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला लंबे समय से चल रही चोरी से संबंधित है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



पुलिस और बिजली विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।





