चंपावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री धामी को आभार जताया

चंपावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री धामी को आभार जताया

स्थान – चंपावत।
रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

चंपावत। जिला मुख्यालय स्थित मोटर स्टेशन में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। यह सम्मान इसलिए किया गया क्योंकि स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति मुख्यमंत्री ने की थी।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार हर हाल में देश और राज्य के युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सभी भर्तियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएंगी और नकल विरोध कानून इसी लिए बनाया गया है ताकि किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

राज्य में 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले पेपर लीक हो गया था, जिससे युवाओं में आक्रोश फैल गया। प्रदेशभर में युवा सड़कों पर उतरकर भर्ती प्रक्रिया रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग करने लगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में धरना स्थल पर पहुंचकर युवाओं की मांग मानते हुए सीबीआई जांच की संस्तुति दी, जिससे धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।