

स्थान : हरिद्वार


हरिद्वार। दशहरा और दिवाली के मद्देनज़र सुरक्षा को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने थाना सिडकुल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पैदल गश्त के दौरान बाजारों से अतिक्रमण हटाए गए और संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसा गया।



इस अभियान में बिना नंबर और संदिग्ध 10 मोटरसाइकिल सीज की गईं और कुल 30 चालान काटकर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने उत्पाती युवकों और अवैध पार्किंग पर भी कड़ी चेतावनी दी।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पूरे जिले में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि बाजारों में अव्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।



