

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आई है जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया और हंसी में भी डाल दिया। यहां 19 वर्षीय युवक रितेश ने अपनी ही मौसी से शादी करने के लिए उम्र बढ़ाने का सहारा ले लिया।


जानकारी के मुताबिक, रितेश ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र में हेरफेर कर अपनी जन्मतिथि 2003 करवा दी, ताकि उसकी उम्र 21 साल दिखे और वह कानूनी रूप से शादी के योग्य बन सके। असल में रितेश का जन्म 2005 का है और उसकी उम्र केवल 19 साल है।


दोनों ने कोर्ट में शादी का आवेदन भी दे दिया, लेकिन जैसे ही सच सामने आया, मामला उलझ गया और दोनों फिल्मी अंदाज में फरार हो गए।


परिजनों ने जब दस्तावेजों की जांच की तो असली जन्मतिथि का खुलासा हुआ और तत्काल पुलिस से शिकायत की। अब पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।


इस अनोखी प्रेम कहानी ने मोहल्ले में चर्चा का विषय बना दिया है। कोई तंज कस रहा है— “सरकारी नौकरी के लिए लोग उम्र बदलते हैं, इसने शादी के लिए कर दी।” वहीं कोई कह रहा है— “लव में सचमुच सब जायज़ है।”


फिलहाल मामला पुलिस जांच के अधीन है, लेकिन रितेश और मौसी की यह अनोखी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।


