लालकुआँ नगर पंचायत को अटल निर्मल पुरस्कार, प्रदेश में प्रथम स्थान

लालकुआँ नगर पंचायत को अटल निर्मल पुरस्कार, प्रदेश में प्रथम स्थान

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लालकुआँ। स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने पर लालकुआँ नगर पंचायत ने उत्तराखण्ड राज्य में अटल निर्मल पुरस्कार 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर नगर का नाम प्रदेशभर में रोशन हुआ है।

पुरस्कार वितरण समारोह कल, 1 अक्टूबर 2025 को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र लोटनी और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह को पुरस्कार ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

चेयरमैन सुरेन्द्र लोटनी ने इस उपलब्धि को नगर की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि—
“यह पुरस्कार लालकुआँ की जनता के प्रयासों का नतीजा है। नगरवासियों ने लगातार सहयोग कर लालकुआँ को स्वच्छ बनाने में अहम योगदान दिया है। आगे भी हम सब मिलकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए कार्य करते रहेंगे।”

लालकुआँ की इस उपलब्धि पर नगर में खुशी का माहौल है और लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण मान रहे हैं।