देहरादून आरटीओ का स्टेज कैरिज अभियान, चालकों और बसों पर सख्ती

देहरादून आरटीओ का स्टेज कैरिज अभियान, चालकों और बसों पर सख्ती

स्थान : देहरादून

देहरादून। आरटीओ विभाग ने जनता को जागरूक करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए स्टेज कैरिज अभियान चलाया है। अभियान के दौरान अब तक 150 वाहन चालकों के चालान किए जा चुके हैं।

आरटीओ विभाग के समन्वय अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार स्टेज कैरिज वाहनों में कंडक्टर का होना अनिवार्य है, ताकि सवारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि देहरादून शहर में 40 सिटी बसें और 30 टाटा मैजिक का निरीक्षण किया गया, जिसमें संचालन में कई लापरवाहियां पाई गईं। अब बसों और टाटा मैजिक में कंडक्टर रखना अनिवार्य होगा, और यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, बसों में ड्राइवर और कंडक्टर के लिए ड्रेस कोड, साफ-सफाई की व्यवस्था और किराए की सूची का होना भी अनिवार्य किया गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।