विकासनगर में 22 वर्षीय युवती की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर में 22 वर्षीय युवती की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन – विकासनगर
रिपोर्ट – सतपाल धानिया

7 सितंबर को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार युवती को तीन आरोपियों ने बाइक पर उठाकर कुल्हाल क्षेत्र ले गए, जहां मुख्य आरोपी और उसके साथी ने युवती की हत्या कर शव को शक्तिनहर में फेंक दिया

युवती के पिता ने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई। उसने अपनी साजिश और हत्या की घटना कबूल की। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी फैजान और एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की और शव नहर में फेंका।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वयस्क आरोपियों को रिमांड पर लिया और नाबालिग को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया। हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

हालांकि, शव बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस और SDRF टीम नहर और आसपास के क्षेत्रों में तलाश जारी रखे हुए हैं। क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह ने बताया कि शव मिलने पर तुरंत परिवार को सौंपा जाएगा।

इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सहम और गुस्सा व्याप्त है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सुरागों पर तेजी से कार्रवाई जारी रखी है।