स्वाला डेंजर जोन बना यात्रियों की मुसीबत, जाम से घंटों फंसे यात्री

स्वाला डेंजर जोन बना यात्रियों की मुसीबत, जाम से घंटों फंसे यात्री

स्थान: चंपावत
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

पिथौरागढ़ ऑल वेदर रोड का स्वाला डेंजर जोन यात्रियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। सोमवार शाम को यहां सड़क धंसने से भीषण जाम लग गया, जिससे यात्रियों को करीब ढाई घंटे तक फंसे रहना पड़ा। महिलाओं और छोटे बच्चों को इस दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यात्रियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अरबों रुपये खर्च कर बनाई गई इस सड़क को ऑल वेदर का नाम तो दिया गया है, लेकिन यह अभी भी खतरे से खाली नहीं है। बरसात में स्वाला अक्सर बंद रहता है और बरसात रुकने के बावजूद यहां एनएच की धीमी गति से चल रही कार्यप्रणाली यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है।

लोगों का कहना है कि सड़क का नाम मात्र ऑल वेदर रोड है, जबकि वास्तविकता में यह सुरक्षित यात्रा की गारंटी नहीं दे पा रही। यात्री लगातार डीएम चंपावत से स्वाला जोन को दुरुस्त कराने और जल्द समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि जब तक इस डेंजर जोन का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है।