

स्थान : देहरादून



देहरादून। UKSSSC पेपर लीक प्रकरण को लेकर बेरोजगार संघ और युवा लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। देहरादून के परेड ग्राउंड के पास बेरोजगार संघ पिछले आठ दिनों से धरना दे रहा था। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद छात्रों के बीच पहुंचे और इस मामले में CBI जांच की संस्तुति देने की घोषणा की।




हालांकि कांग्रेस ने सीएम धामी की इस घोषणा पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इन घोषणाओं से कांग्रेस के आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस 3 अक्टूबर को सीएम आवास का घेराव करेगी।



धस्माना ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार CBI जांच की स्वीकृति नहीं देती, विभागीय अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया को बर्खास्त नहीं किया जाता और परीक्षा निरस्त नहीं की जाती, तब तक कांग्रेस सड़कों पर छात्रों के हितों की लड़ाई जारी रखेगी।





